डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। खबर है कि जालंधर में आप विधायक शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) को दोबारा जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के चेयरपर्सन अमृतपाल सिंह के खिलाफ बयान देने के बाद मोबाइल से धमकी भरा फोन आया है। शीतल अंगुराल ने बताया कि मुझे अमृतपाल के खिलाफ दिए बयान को वापिस लेने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
आपको बता दे कि इससे पहले भी शीतल अंगुराल को परिवार सहित जान से मारने की मिली धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया था। कई मामलों में शीतल अंगुराल को पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। ऐसे में पुलिस पुराने विवादों को भी खंगाल रही है। अब शीतल अंगुराल ने मामले के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 5 में विधायक ने अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है। डी.एस.पी. जगमोहन सिंह गहराई से जांच में जुट गए हैं।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
शीतल अंगुराल ने कहा था कि अमृतपाल को पकड़कर जेल में दाल देने चाहिए। वह पंजाब का माहौल ख़राब कर रहा है और पंजाब के लोगों को गलत शिक्षा दे रहा है। इसके साथ ही अगर कोई और भी खालिस्तान का सर्थन करता है तो उसे भी पकड़कर जेल में डाल देना चाहिए। ताकि हमारे पंजाब का माहौल खराब ना हो।
अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO
https://youtu.be/CdcO1l6OASk