Annual Sports Meet: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट स्पर्द्धा 2.0 आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 15 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Annual Sports Meet: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्रों में खेल भावना को विकसित करने और बढ़ावा देने के लिए वार्षिक स्पोर्ट्स मीट स्पर्द्धा 2.0 का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह तथा अपनी शक्ति और रुचि के अनुसार विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। मीट में ट्रैक और फील्ड दोनों को मिलाकर दो-दिवसीय इवेंट शामिल थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

छात्रों की शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए 200 मीटर की एथलीट दौड़, लेमन रेस, सैक रेस और थ्री लेॅग रेस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा वॉलीबॉल व बैडमिंटन मैच पूरे जोश के साथ खेले गए। क्रिकेट मैच में भी खिलाड़ियों ने प्रतिबद्धता, समर्पण, अनुशासन और प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाया।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने छात्रों की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल एक व्यक्ति को आत्मविश्वासी बनाने में मदद करता है और विद्यार्थियों के बीच विश्लेषणात्मक सोच और नेतृत्व कौशल विकसित करता है।

खेलों के विजेता –

एथलिट- नेहा (बी. बी. ऐ.-3)

सैक रेस- हर्षदीप (बी. सी. ऐ.-3)

लेमन रेस- गुलशनप्रीत कौर (एम्. सी. ऐ.-1)

थ्री लेॅग रेस- सेज़ल, अमन (मैनेजमेंट डिपार्टमेंट)

वॉली बॉल- मैनेजमेंट डिपार्टमेंट

बेडमिन्टन- गर्ल्स सोलो- नमन (मैनेजमेंट डिपार्टमेंट)

बॉयज सोलो- रतिंदर (एच.एम्. डिपार्टमेंट)

गर्ल्स डबल- आई. टी. डिपार्टमेंट (डेज़ी, स्नेहा)

बॉयज डबल- एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट (मानव, धीरज)

क्रिकेट- बॉयज टीम- एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट

गर्ल्स टीम- मैनेजमेंट डिपार्टमेंट

विजेता टीमों को प्रो. राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर – स्कूलज़ एंड कॉलेजज़ ) और डॉ. शैलेश त्रिपाठी (डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) द्वारा मेडल प्रदान किए गए।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *