IND vs SL Asia Cup: श्रीलंका को शिकस्त देकर भारत ने जीता एशिया कप का खिताब

Daily Samvad
2 Min Read
cricket match
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 15 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। IND vs SL Asia Cup: भारत आज एशिया कप महिला T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर सातवीं बार चैंपियन बन गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप T20 टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका को हराकर कप पर कब्जा कर लिया। भारत ने यह मैच आठ विकेट से जीता है। भारत की अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर अपनी कप्तानी में तीसरी बार एशिया कप जीतने में सफल रहीं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

अब तक एशिया कप के 8 ही सीजन हुए हैं। एक सीजन छोड़कर हर बार भारतीय टीम ही चैम्पियन रही है। एक सीजन बांग्लादेश ने पिछली बार ही जीता था। बता दें कि इस बार महिला एशिया कप बांग्लादेश की मेजबानी में खेला गया। फाइनल समेत सभी मुकाबले सिलहट में खेले गए। शनिवार को हुए फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया जो एक गलत साबित हुआ।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

भारत ने श्रीलंका की पारी को 9 विकेट पर 65 रन पर रोक दिया और 8.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 25 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। इससे पहले भारत ने श्रीलंका की पारी को 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन पर रोक दिया था। भारत के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए।

टीम इंडिया की शुरुआत बेहद अच्छी रही थी, लेकिन 35 रन पर आकर दो विकेट गंवा दिए थे। शेफाली वर्मा 5 और जेमिमा रोड्रिग्स 2 रन बनाकर आउट हुईं। मगर स्मृति मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पारी को संभाला और मैच जिताकर ही लौटीं।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *