Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री को हिमाचल प्रदेश में AAP ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: चुनाव आयोग ने कल हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है है। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनावी बिगुल बजाते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य में एक फेज में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और इन वोटों की गिनती के बाद 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसी के साथ ही हम आपको बता दे कि हिमाचल प्रदेश में जो मौजूदा सरकार है उनका कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 20 सीटें आरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

भारत के मुख्य चुनाव आयोग ने मीडिया को जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव होंगे। नामांकन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों की 27 अक्टूबर तक जांच की जाएगी। जिसके बाद उम्मीदवार 29 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले सकते हैं।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

https://youtu.be/CdcO1l6OASk















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *