Verka: वेरका ने की दूध के दामों में बढ़ोतरी, अब देने होंगे इतने पैसे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 15 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Verka: त्योहारों के समय में में वेरका ने एक और लोगों को झटका दे दिया है । अब पंजाब में वेरका ने दूध और माखन के दामों को फिर से बढ़ा दिए हैं। अभी कल ही परांठे के ऊपर 18 % GST लगाने का फैसला किया गया था। दिन व दिन यह बढ़ती महंगाई आम आदमी की जेब पर मार डाल रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

अब आधा किलों दूध के पैकेट में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। और वहीं एक किलो में दो रुपये रेट बढ़ गए हैं। यह नए दाम 16 तारीख से लागू किया जाएंगे। अब त्योहारों का सीजन है और इस सीजन में दूध, खोया आदि का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है क्योंकि इससे मिठाई बनाई जाती है और अगर इस दिनों में दूध के दाम बढ़ते है तो जाहिर सी बात है कि दूध और खोया से बनने वाली मिठाईओं के दाम में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

जिससे आम आदमी पर महंगाई की ज्यादा मार पड़ सकती है। लंबे समय से दूध उत्पादकों सरकार से मांग कर रहे थे कि चारा और अन्य चीजें महंगी हो गई हैं इसलिए दूध के दाम भी बढ़ाए जाएं। इसी को देखते हुए अमूल और वेरका ने दूध के दामों में बढ़ौतरी कर दी है।

नए रेट

गोल्ड 500 एमएल 32 रुपये
गोल्ड 1 लीटर 63 रुपये
गोल्ड 1.5 लीटर 93 रुपये
शक्ति 500 एमएल 29 रुपये
शक्ति 1 लीटर 57 रुपये
शक्ति 1.5 लीटर 83 रुपये
गोल्ड 6 लीटर 360 रुपये
शक्ति 6 लीटर 323 रुपये

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *