Gujarat Assembly Election: गुजरात में AAP के लिए गुड न्यूज, केजरीवाल का जलवा कायम, हिमाचल में BJP, AAP और कांग्रेस को कितनी मिलेंगी सीटें, पढ़ें सर्वे रिपोर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 16 Oct 2022

नई दिल्ली। Gujarat Assembly Election: गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) को कड़ी टक्कर देने वाली पार्टी कांग्रेस (Congress) को इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एक ताजा सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि गुजरात में AAP को कांग्रेस से अधिक वोट शेयर हासिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

हालांकि, सीटों की संख्या के मामले में कांग्रेस के दूसरे नंबर पर रहने की भविष्यवाणी की गई है। चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले आए इस सर्वे ने राज्य में बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है। ईटीजी रिसर्च और टाइम्स नाउ नवभारत के एक सर्वे के मुताबिक, 27 सालों से गुजरात में सरकार चला रही भाजपा को जनता एक और मौका देने जा रही है।

पार्टी को यहां 125-131 सीटें मिल सकती हैं। 2017 में 77 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के हाथ 29-33 सीटें ही आती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी को 18-22 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है तो अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं।

AAP के आगे होने का अनुमान

पहली बार राज्य में सभी 182 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी को कांग्रेस से अधिक वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी को 48 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। कांग्रेस को 21 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है तो आम आदमी पार्टी को 3 फीसदी अधिक 24 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है। अन्य के खाते में 7 फीसदी वोट जा सकते हैं।

हिमाचल के लिए भविष्यवाणी?

सर्वे ने हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का अनुमान लगाया है। बीजेपी को हिमाचल में 38-42 सीटें मिल सकती हैं। यदि सर्वे सच साबित हुआ तो 37 साल बाद यहां कोई सरकार रिपीट करेगी। कांग्रेस को 25-29 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है तो आप को यहां 0-1 सीट ही मिल सकती है। अन्य को 1-2 सीट मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इससे पहले सीट वोटर के सर्वे में भी कहा गया है कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी को 6 फीसदी वोट शेयर के साथ 0-1 सीटें ही मिल सकती हैं।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *