Vaishali Takkar Suicide: ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 16 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vaishali Takkar Suicide: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी धारावाहिक की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की. एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ससुराल सिमर का’ समेत कई कई चर्चित टीवी शो में वैशाली काम कर चुकी थीं। वह बिग बास में भी हिस्सा ले चुकी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

बताया जा रहा है कि वैशाली एक साल से इंदौर में रह रही थी। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम क लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार, शक है प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वैशाली ठक्कर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्तों में शामिल रही हैं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

वैशाली ठक्कर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। वैशाली की आत्महत्या करने की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के तमाम फैन्स और दोस्तों को सदमा लगा गया है वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) का जन्म 15 जुलाई 1993 को हुआ था। वह 29 साल की थीं। उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने साल 2015 से 2016 तक संजना का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ‘ये है आशिकी’ में वृंदा के रोल में दिखाई दी थीं।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *