Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग आज, गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 17 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Congress President Election: कांग्रेस में आज नए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग शुरू हो गई है। यह शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। यह मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच चल रहा है। 19 अक्टूबर को इसके नतीजे आएंगे। 24 साल में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9300 डेलिगेट्स सोमवार को मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग होगी। देशभर में 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 67 बूथ हैं, इनमें 6 बूथ उत्तर प्रदेश में है। एक बूथ पर 200 वोट डाले जाएंगे। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला होने जा रहा है।

AICC महासचिव, राज्य प्रभारी, संयुक्त सचिव अपने गृह राज्य या एआईसीसी मुख्यालय में वोट डाल सकते हैं। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी 24 अकबर रोड यानी कांग्रेस हेडक्वॉर्टर में वोट डालेंगी। जबकि राहुल गांधी समेत 47 डेलिगेट्स कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डालेंगे। सबसे ज्यादा मतदान बूथ उत्तर प्रदेश में बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

गांधी परिवार के करीबी होने और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के कारण खड़गे को पार्टी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, थरूर भी खुद को पार्टी में बदलाव के लिए मजबूत प्रत्याशी के रूप में पेश कर रहे हैं। थरूर ने चुनाव प्रचार के दौरान असमान अवसरों के मुद्दे उठाए लेकिन खड़गे और पार्टी के साथ उन्होंने यह भी माना है कि गांधी परिवार के सदस्य तटस्थ हैं और कोई ‘आधिकारिक उम्मीदवार’ नहीं है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *