Excise Policy: मनीष सिसोदिया भारत के सबसे महान शिक्षा मंत्री, हर राज्य को चाहिए ऐसा शिक्षा मंत्री- Harjot Singh Bains

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 17 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Excise Policy: एक तरफ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) से CBI पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके समर्थन में राजनीतिक नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने ट्वीट कर मनीष सिसोदिया की तारीफ की है उन्होंने मनीष सिसोदिया को देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री बताया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

बैंस ने अपने ट्वीट में लिखा कि, सिसोदिया जी, आपने दिल्ली के लाखों छात्रों का जीवन बदल दिया है, आप भारत के सबसे महान शिक्षा मंत्री हैं। हर राज्य को आप जैसा शिक्षा मंत्री चाहिए। दिल्ली में केजरीवाल सरकार की शराब नीति को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए कल समन भेजा था।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

मनीष सिसोदिया CBI मुख्यालय के लिए रवाना होने से पहले पार्टी कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे और यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस बीच मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी तैयारी मुझे गिरफ्तार करने की है। उन्होंने मेरे घर पर छापा मारा, गांव में छापा मारा लेकिन कुछ नहीं मिला।

सिसोदिया ने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा हार रही है। मेरे ख़िलाफ़ पूरी तरह से फ़र्ज़ी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ़्तार करने की है। मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मक़सद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *