Happy Birthday Bhagwant Mann: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य सियासी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 17 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Happy Birthday Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज जन्मदिन है। सुबह से ही उन्हें सियासी नेताओं और लोगों द्वारा जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट आने के बाद भगवंत मान ने अपने माता-पिता के साथ बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा,”जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.. जब भी मैं इस दुनिया में हूं, मेरा देश पंजाब है।”

भगवंत मान इस साल मार्च में पंजाब के सीएम बने हैं। सीएम बनने के बाद मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव नवांशहर के खटकर कलां पहुंचे थे। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले शीमा मंडी के करीब सतोज गांव में हुआ था। उनकी सफर की शुरुवात एक कॉमेडियन के रूप में हुई थी। संगरुर के सुनाम शहीद उधम सिंह कॉलेज में उन्होंने कॉमेडी और कविता में कई प्रतियोगिताएं जीतीं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

भगवंत मान ने 2011 में मनप्रीत बादल की नई-नवेली पार्टी पीपुल्स पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने 2012 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के लहरागागा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. उन्हें पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राजिंदर कौर भट्टल ने हरा दिया था। बाद में हालात कुछ ऐसे पैदा हुए कि मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस की राह पकड़ ली। लेकिन भगवंत मान ने उनका साथ नहीं दिया। वो 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

2014 में पहली बार वो संगरूर से सांसद बने इसके बाद 2019 लोकसभा के चुनाव में भी जीते। भगवंत मान के पिता महिंदर सिंह एक सरकारी टीचर थे और उनकी माता हरपाल कौर गृहिणी हैं. इस साल जुलाई में ही उनकी शादी डा. गुरप्रीत कौर से हुई। वहीं इस शादी से पहले उनकी एक और शादी हो चुकी हैं, जिससे उन्हें दो बच्चे भी हैं। उनकी पहली पत्नी और बच्चे कनाडा में रहते हैं।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *