Jalandhar News: जालंधर में विज्ञापन टैंडर मंजूर, कांग्रेसियों ने लुटाया, AAP भरेगी निगम का खजाना, ठेकेदारों के नैक्सेस होंगे खत्म

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 17 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पिछले कई साल से जालंधर नगर निगम में विज्ञापन ठेके के नाम पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई, जिसमें पूर्व की कांग्रेस सरकार के कुछ नेता और अफसर शामिल थे। अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने जालंधर में विज्ञापन के टैंडर की मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के मुताबिक नगर निगम इस टेंडर को दो हिस्सों में लगाएगा। इससे नगर निगम को सालाना करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय होगी। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से कई साल से नगर निगम विज्ञापन का ठेका नहीं दे पाया है और इस वजह से हर साल करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के विज्ञापन प्रस्ताव को सरकार ने मंजूर किया है और इसका रिजर्व प्राइस 8 करोड़ 80 लाख है और इसमें एक 90 लाख रुपये की साइट जोड़ी गई है। ऐसे में उम्मीद है कि नगर निगम के दो-दो टेंडर से निगम को 10 करोड़ रुपये की आय होगी।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

निगम अधिकारी के मुताबिक यह टेंडर 7 साल के लिए दिए जाएंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर का सभी खर्च ठेकेदार को ही करना होगा। नगर निगम का एक टेंडर पहले ही चल रहा है जिससे निगम को करीब ढाई करोड़ रुपये सालाना मिल रहे हैं।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *