डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की टीम ने रात 9.30 बजे अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने पांच अवैध दुकानें और शोरूम को सील कर दिया। ये कार्रवाई निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश के बाद की गई है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
जानकारी के मुताबिक निगम कमिश्नर शिखा भगत के आदेशों के बाद एमटीपी नीरज भट्टी के निर्देश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने देर रात न्यू विजय नगर मार्केट में चार शोरूम कम दुकानों को सील कर दिया। जबकि पांचवी कार्रवाई लवली स्वीट के साथ फैंसी बैकरी के पास अवैध दुकान पर की गई है। निगम टीम ने इसे भी सील कर दिया।
देखें तस्वीरें


कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?
https://youtu.be/QDP5aticTS0







