Jalandhar News: जालंधर में PAP चौक के पास हाईवे पर एकजुट हुए ईसाई समुदाय के लोग, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 17 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में पीएपी चौक में ईसाई समुदाय के लोग एकजुट होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि पीएपी चौक में रास्ता बंद नहीं किया गया है। फिलहाल पीएपी गेट के आगे फ्लाईओवर के नीचे एकत्रित हुए ईसाई भाईचारे के लोग प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

आपको बता दें कि वारिस पंजाब दे संस्था के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से लेकर ईसाई भाईचारे के लोगों में भारी रोष है। उनका आरोप है कि प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से ईसाई भाईचारे के लोगों की धार्मिक भावनाएं तो आहत हुई ही हैं, साथ ही उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते उक्त फैसला लिया गया है।

पंजाब क्रिश्चियन मोमेंट के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समूचे संसार को नेक राह पर चलने को प्रेरित किया था। जबकि इस संस्था के प्रमुख द्वारा प्रभु यीशु मसीह को लेकर की गई टिप्पणी से समाज आहत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अमृतपाल सिंह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग रखी।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

उन्होंने कहा कि पहले पीएपी चौक जाम करने की योजना थी, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जिसके चलते पीएपी ग्राउंड के सामने ईसाई भाईचारे के लोग एकत्रित होकर रोष जताएंगे। यह रोष प्रदर्शन शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *