Punjab Grain Lifting Scam: भारत भूषण आशु को हाई कोर्ट से लगा झटका, जमानत याचिका हुई रद्द

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 17 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Grain Lifting Scam: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ों रुपये के ट्रांसपोर्ट घोटाले में फंसे कांगेस नेता और पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आशु को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। इससे पहले अदालत ने सभी पक्ष सुनने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। करोड़ों रुपये के अनाज ढुलाई घोटाले में पूर्व आशु इस समय पटियाला जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

इससे पहले उनके वकील राजीव कौशल ने कहा था कि पंजाब सरकार द्वारा भारत भूषण आशु के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। सरकार का मकसद जनवरी महीने में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में इनकी गतिविधियों पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि आरोपी पूर्व मंत्री से कोई बरामदगी नहीं हुई है और राजनीतिक रंजिश का शिकार बना मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

भारत भूषण आशु को विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को गिरफ्तार किया था मौजूदा समय में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आशु को राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान फर्जी वाहन पंजीकरण संख्या के आधार पर खाद्यान्न के परिवहन का ठेका देने और कथित घोटाला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आशु ने इस मामले को लेकर लुधियाना ट्राइल कोर्ट में जमानत याचिका डाली थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद भारत भूषण आशु हाईकोर्ट पहुंचे थे और उन्होंने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *