डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि विरोध प्रदर्शन में बैठे एक किसान की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि किसान की मौत किसी जहरीले सांप के काटने की वजह से हुई है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
मृतक किसान गुरचरण सिंह की उम्र 73 साल बताई जा रही है। सांप के काटने के बाद किसान को पटियाला के रजिंजारा अस्पताल लाया गया और यहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद किसानों में रोष बढ़ गया है। मांगों को लेकर किसानों ने सीएम भगवंत मान के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में किसान हड़ताल पर बैठे हैं।
मृतक किसान के परिवार व ब्लॉक लेहरा के प्रधान धर्मिंदर सिंह पसौर ने बताया कि बीती रात जब किसान गुरचरण सिंह जत्थेबंदी द्वारा लगाई ड्यूटी के मुताबिक ट्रॉलियों के पास लेटे हुए थे तो सांप ने उन्हें डस लिया। सांप ज्यादा जहरीला होने के कारण जहर तेजी से पूरे शरीर में फैल गया और उसके बाद किसान को संगरूर के अस्पताल लाया गया पर डॉक्टर ने उसे पटियाला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उनकी मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
किसानों का कहना है कि वह तब तक प्रदर्शन को खत्म नहीं करेंगे जब तक उनकी मांगे न मानी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान हमसे अभी तक बात करने नहीं आये है हमने उन्हें लेटर भी भेजा था जिसका अभी तक कोई जबाव नहीं आया है।
कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?
https://youtu.be/QDP5aticTS0