डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में किसानों के लिए पराली एक बड़ी समस्या बन गया है। कीर्ति किसान यूनियन ने आज बठिंडा उपायुक्त कार्यालय के बाहर पराली फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार पराली का कोई समाधान नहीं कर रही है, जिससे मजबूर होकर किसान पराली जलाने को मजबूर हैं, लेकिन आज किसानों द्वारा पराली को बाहर फेंक कर प्रदर्शन का उद्देश्य है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 5 से 6 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा राशि नहीं दी गई तो वे पराली में आग लगाते रहेंगे। ऐसे में प्रशासनिक कार्यालय के सामने अनोखे अंदाज में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा न तो हमे सरकार की तरफ से उचित मुआबजा मिल पा रहा है तो हमारे पास पराली जलाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
कीर्ति किसान संघ के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि पराली को लेकर सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है, जिसके तहत किसान अपना पराली जलाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पराली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की तो वे और भी तीखा संघर्ष करने को मजबूर होंगे।
कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?
https://youtu.be/QDP5aticTS0