Punjab News: अमृतसर की जेल में नशा करता कैदियों का झुंड, उठाता प्रशासन पर सवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 18 Oct 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News:  जेलों में आए दिन चेकिंग होती रहती है लेकिन उसके बाद भी जेलों में नशीले पदार्थ बरामद होने के मामले सामने आते ही रहते है। अब ऐसी ही पंजाब के अमृतसर में नशा लेने का एक और वीडियो वायरल हुआ है यह वीडियो किसी नशा ग्रस्त जगह का नहीं है बल्कि वीडियो केंद्रीय सुधार गृह (जेल) का है। जहां झुंड में बैठ कैदी नशा लेते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

यह वीडियो सीधे प्रशासन पर सवाल उठाता है कि इतनी चेकिंग के बाद भी यह नशीले पदार्थ जेलों में आखिरकार कहां से आ रहे है? कौन है जो इन निशाले पदार्थो को जेलों में सप्लाई कर रहा है? क्योंकि भारी सुरक्षा के बीच चेकिंग के दौरान नशा बरामद हो रहा है। जेलों में चलाए गई मुहिम के चलते कई पुलिस वाले भी नशे में संलिप्त पाए गए हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर केंद्रीय जेल से सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल के किसी भी अधिकारी ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग झुंड बनाकर आराम से पन्नी का प्रयोग कर नशा ले रहे हैं। बीते कुछ समय में जेल के अंदर काफी अधिक सख्ती की गई, लेकिन इसके बावजूद जेल में नशे व मोबाइल की तस्करी का नेटवर्क तोड़ने में पंजाब सरकार नाकामयाब साबित हो रही है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *