Congress President: 24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे बने नए अध्यक्ष

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Congress President: कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए 17 अक्‍टूबर 2022 को विभिन्‍न राज्‍यों में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाले गए थे। 9500 से कुछ ज्‍यादा डेलिगेट ने वोटिंग प्रक्रिया में हिस्‍सा लिया था। कांग्रेस के चुनाव पदाधिकारियों ने 96 फीसद तक वोटिंग होने का दावा किया था। आज बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में काउंटिंग प्रक्रिया शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने 7897 वोट हासिल किए जबकि शशि थरूर को एक हजार के आसपास ही वोट मिले। एजेंसी के मुताबिक, 416 वोट खारिज हो गए। आठ गुना ज्यादा वोटों से खरगे को जीत मिली है। 24 साल बाद ऐसा हुआ है जब कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हैं।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

https://youtu.be/QDP5aticTS0




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *