Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, देखिए लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 19 Oct 2022

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election 2022: भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने बुधवार सुबह उम्मीदवारों की सूची जारी की। इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्‍य कई नेताओं के नाम इसमें शामिल हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के चेतराम मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, देखिए लिस्ट

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, देखिए लिस्ट

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, देखिए लिस्ट

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, देखिए लिस्ट

इस बार भाजपा ने 11 सीटिंग विधायकों का टिकट कटा है। इसके साथ मंडी जिला की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह को टिकट न देकर उनके बेटे रजत ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है 6 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची भाजपा ने अभी होल्ड कर ली है। भाजपा ने एससी वर्ग के 11 और एसटी के आठ प्रत्‍याशियों को टिकट दिया है। भरमौर, चंबा, जवाली, धर्मशाला, आनी, करसोग, द्रंग, सरकाघाट, भोरंज, बिलासपुर के विधायकों के टिकट कटे हैं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

मंगलवार रात को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समिति के सभी शीर्ष नेतृत्व ने भाग लिया। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों काे अंतिम रूप देकर बुधवार सुबह सूची जारी की गई।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *