Jalandhar News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री हैनरी के चहेते नेता की 2 दुकानों पर चलाई डिच, 15 दुकानों का काम रुकवाया, नानक ढाबा के मालिक की 7 दुकानें सील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 19 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में मंगलवार देर रात 12 बजे से लेकर बुधवार दोपहर तक बड़ी कार्ऱवाई की। इस दौरान नगर निगम की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में नानक ढाबा के मालिक की 7 दुकानों को सील कर दिया, जबकि पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के करीबी बत्रा पैलेस के मालिक की बन रही 15 दुकानों का काम रुकवा दिया, यही नहीं दो दुकानों पर डिच पर चला दी।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

Jalandhar News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री हैनरी के चहेते नेता की 2 दुकानों पर चलाई डिच, 15 दुकानों का काम रुकवाया, नानक ढाबा के मालिक की 7 दुकानें सील

जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्वर शिखा भगत के आदेश पर एमटीपी नीरज भट्टी औऱ उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एमटीपी नीरज भट्टी के मुताबिक बिल्डिंग ब्रांच की टीम को लगातार शिकायत मिल रही थी। ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर इस कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई।

नगर निगम की टीम ने गोपाल नगर पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के करीबी और बत्रा पैलेस के मालिक की अवैध रूप से बन रही 15 दुकानों पर कार्रवाई की। इन दुकानों के काम को रोकने के लिए पहले ही नोटिस जारी की गई थी, लेकिन काम नहीं रुकवाा गया। जिस पर निगम टीम ने आज इन दुकानों को काम रुकवा दिया, साथ ही दो दुकानों पर डिच चला दी।

Jalandhar News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री हैनरी के चहेते नेता की 2 दुकानों पर चलाई डिच, 15 दुकानों का काम रुकवाया, नानक ढाबा के मालिक की 7 दुकानें सील

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

इसके अलावा नगर निगम की टीम ने मंगलवार देर रात 12 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में जालंधर-दिल्ली ट्रांसपोर्ट दफ्तर के साथ बन रही नानक ढाबा के मालिक की 7 दुकानों को सील कर दिया। रातोंरात की गई इस कार्ऱवाई की नानक ढाबा के मालिक को उस समय भनक लगी, जब वह सुबह अपनी दुकान खोलने आया।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *