डेली संवाद, जालंधर। Marbella Grand: पंजाब पुलिस के AIG मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत ऑफर करने के मामले में फंसे पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को बुधवार को मोहाली कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विजिलेंस ने आरोपी अरोड़ा को कोर्ट में पेश कर उससे पूछताछ पूरी कर लिए जाने की बात कही। इसके बाद आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी भेजा गया।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची
इससे पहले विजिलेंस ने अरोड़ा से पूछताछ के लिए कोर्ट से उनका 3 दिन का रिमांड हासिल किया था। इसके बाद विजिलेंस ने अरोड़ा से कब्जे में लिए गए 50 लाख रुपए और अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ की तो मारबेला ग्रैंड प्रबंधन का नाम सामने आया था
मारबेला ग्रैंड प्रबंधन को दिया था नोटिस
विजिलेंस ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली (ट्राइसिटी) के मारबेला ग्रैंड के प्रबंधकों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन अभी तक कोई भी जांच में शामिल नहीं हुआ है। आरोप हैं कि मारबेला ग्रैंड के प्रबंधकों ने ही पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत के लिए 50 लाख रुपए समेत वाहन मुहैया करवाए थे। जिसके बाद अरोड़ा विजिलेंस के AIG मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने पहुंचे थे।
संपत्ति की होगी जांच
मारबेला ग्रैंड प्रबंधकों पर लगे आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर सकती है। सूत्रों के अनुसार मारबेला ग्रैंड कंपनी में अरोड़ा के पारिवारिक सदस्यों की हिस्सेदारी सामने आई है। विजिलेंस कंपनी प्रबंधकों की संपत्ति की जांच भी करेगी। इससे पहले विजिलेंस ने अरोड़ा के होशियारपुर के घर पर भी दोबारा दबिश देकर लॉकर आदि की तलाशी ली थी।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने उद्योग मंत्री रहते मोहाली में JCT और फिलिप्स कंपनी के प्लाटों के आवंटन में नियमों को दरकिनार कर सबसे अधिक फायदा ट्राइसिटी के बिल्डरों को पहुंचाया था। विजिलेंस ने अरोड़ा से प्लाट आवंटन को लेकर कुछ सवाल किए थे, जिनका वह जवाब नहीं दे सके थे। इसी कारण 3 दिन पहले अरोड़ा ने AIG मनमोहन कुमार को रिश्वत देने की ऑफर की थी। प्लाट आवंटन मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर तत्कालीन कैप्टन सरकार ने इस आवंटन को रद्द कर दिया था
कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?
https://youtu.be/QDP5aticTS0