डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है हिमाचल में चुनाव प्रचार करने गए भाजपा नेता पूर्व मेयर सुनील ज्योति की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया है। आपको बता दें कि वह हिमाचल में चुनाव प्राचर में भाग लेने गए थे। जिसके बाद उनको जालंधर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
जानकारी के अनुसार उनको दिल का दौरा पड़ा है यह जानकारी उनके साथ प्रचार करने गए भाजपा नेताओं ने दी है। सुनील ज्योति वर्ष 2012 में जालंधर के मेयर बने और वर्ष 2017 तक बने रहे। उसके बाद हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा और अकाली दल को हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
उन्होंने अपना 5 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया था। सुनील ज्योति पूर्व विधायक के.डी. भंडारी के करीबी हैं। उन्होंने पार्षद रवि महेंद्रू को पीछे छोड़ मेयर का पद प्राप्त किया था। आपको बता दे कि इससे पहले भी पूर्व मेयर सुनील ज्योति की तबीयत खराब हो चुकी है।
कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?
https://youtu.be/QDP5aticTS0