Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सीएम मान के साथ की बैठक, मान ने कहा आप जैसे ईमानदार अधिकारियों की पूरे देश को ज़रूरत

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 19 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आज विजिलेंस के अधिकारी ए.आई.जी. मनमोहन कुमार और चीफ विजिलेंस वरिंदर कुमार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। यह बैठक चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आवास पर हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एआईजी समेत पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि आप जैसे ईमानदार अधिकारियों की इस देश में बहुत ज़रूरत है। उल्लेखनीय है कि एआईजी मनमोहन शर्मा ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की 50 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश को ठुकरा दिया था।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

इसके साथ ही विजिलेंस टीम को कार्रवाई करने की पूरी छूट दी है। मुख्यमत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को हम पनपने नहीं देंगे उसको जड़ से उखाड़ बाहर फेंक मारेंगे। इसके साथ ही मान ने ए.आई.जी. मनमोहन कुमार और चीफ विजिलेंस वरिंदर कुमार को उनके काम के लिए सम्मानित किया और आगे भी इसी तरह काम करते रहने को प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

कुछ दिन पहले विजिलेंस अधिकारी ए.आई.जी. मनमोहन कुमार को सुंदर शाम अरोड़ा ने 1 करोड़ की ऑफर दी थी। अरोड़ा ने कहा था कि उन पर हुए केसों में से उन्हें निकाले। लेकिन ए.आई.जी. ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए अरोड़ा को 50 लाख रुपए की रिश्वत देते रंगे हाथों पकड़ गिरफ्तार कर लिया। वह इस समय विजिलेंस की गिरफ्त में हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *