Punjab News: पसंद की सब्जी न बनाने पर युवक ने ली अपनी मां की जान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना शहर से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक लड़के ने अपनी मां की हत्या कर दी है। इस हत्याकांड की वजह सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए। बताया जा रहा है कि लड़के को पसंद न आने वाली सब्जी बनाने के कारण घटना को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मां ने घिया की सब्जी बनाई, जो उनके बेटे को पसंद नहीं थी। आरोपी ने मां से दूसरी बार सब्जी बनाने को कहा, लेकिन मां ने मना कर दिया। इस पर गुस्साए लड़के ने अपनी बूढ़ी मां को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

जानकारी के मुताबिक मां की पिटाई कर रहे लड़के को रोकने के लिए पिता ने बीच-बचाव किया तो लड़के ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। अंत में, गुस्से में लड़के ने अपनी मां को छत से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

घटना लुधियाना के अशोक नगर की है, जहां मृतक महिला चरणजीत कौर (65) ने सोमवार को घिया की सब्जी बनाई थी, जो उसके छोटे बेटे सुरिंदर को पसंद नहीं थी। इस पर सुरिंदर ने अपनी मां से दूसरी सब्जी बनाने को कहा तो चरणजीत कौर ने मना कर दिया, जिससे सुरिंदर नाराज हो गया और उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया बाद में सुरिंदर सिंह ने अपनी मां को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल चरणजीत कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

https://youtu.be/QDP5aticTS0




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *