5G: Reliance Jio ने इक्विपमेंट के लिए Nokia और Ericsson के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 20 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। 5G: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपना मेगा 5G नेटवर्क बनाने के लिए यूरोप की टेलीकॉम इक्विपमेंट सप्लायर्स Nokia और Ericsson के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए हैं। इन कंपनियों के साथ Reliance Jio की डील की रकम का पता नहीं चला है। स्वीडन की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Ericsson ने रिलायंस जियो के साथ 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

इसके तहत एरिक्सन के एनर्जी एफिशिएंट 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस जियो को दिए जाएंगे। यह देश में रेडियो एक्सेस नेटवर्क के लिए जियो और एरिक्सन के बीच पहला टाई-अप है। रिलायंस जियो के चेयरमैन Akash Ambani ने कहा, “हमें विश्वास है कि जियो का 5G नेटवर्क देश के डिजिटलाइजेशन को आगे बढ़ाएगा और डिजिटल इंडिया की योजना को पूरा करने में एक नींव के तौर पर कार्य करेगा।”

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

इसके अलावा बड़ी टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों में शामिल नोकिया ने बताया कि उसने दुनिया में सबसे बड़े 5G नेटवर्क्स में से एक को बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ कई वर्षों की डील की है। इसके तहत नोकिया बेस स्टेशंस, हाई-कैपेसिटी 5G मैसिव MIMO एंटीना और कुछ अन्य इक्विपमेंट सप्लाई करेगी।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *