Himachal Pradesh Election: भाजपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखें किसको मिला टिकट और किसका हुआ पत्ता साफ़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 20 Oct 2022

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सभी 68 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गुरुवार को पार्टी ने 8 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी इससे पहले पार्टी ने पहले सूची में 62 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। बीजेपी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है वहीं, पिछले चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे प्रेम कुमार धूमल का इस बार पत्ता साफ हो गया है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

जानकारी के अनुसार, भाजपा ने देहरा से रमेश ध्वाला को टिकट दिया है। वह पहले ज्वालामुखी से चुनाव लड़ते थे. उनकी सीट बदली गई है। वहीं, रविंद्र रवि को आखिरकार लंबी जद्दोजेहद के बाद टिकट मिल गया है। वह जवालामुखी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, भाजपा ने कुल्लू से महेश्वर सिंह को टिकट दिया है। वह पहले भी विधायक और सांसद रह चुके हैं। हमीरपुर के बड़सर से माया शर्मा, हरौली से राम कुमार और रामपुर से कौल सिंह नेगी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और जयराम रमेश मुख्यमंत्री हैं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

इससे पहले, कल भाजपा ने 62 सीटों पर उम्मीदवारो के नामों का ऐलान किया था। बाकी छह सीटों पर अब नाम घोषित किए गए हैं। सीएम जयराम ठाकुर एक बार फिर से सिराज से मैदान में हैं। इस लिस्ट में भाजपा ने अपने 11 विधायकों के टिकट काट दिए थे, जबकि दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र बदले गए हैं। वहीं, एक मंत्री महेंद्र सिंह की जगह धर्मपुर से उनके बेटे को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *