Punjab News: पीने योग्य साफ़ पानी की सप्लाई पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता- Jimpa

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 536 शब्द|📅 20 Oct 2022

डेली संवाद ,चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के गतिशील नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को पीने योग्य साफ़ पानी और सेनिटेशन सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस मकसद की पूर्ति के लिए जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग की तरफ से व्यापक यत्न किए जा रहे हैं।

राज्य में जल सप्लाई प्रोजेक्टों को तेज़ी से लागू करने के यत्नों को जारी रखते हुए जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विश्व बैंक की टीम और विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की। मीटिंग में उन्होंने जल सप्लाई और सेनिटेशन सम्बन्धी प्रोजेक्टों को लागू करने में तेज़ी लाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। जिससे उपभोक्ताओं को किफ़ायती दरों पर बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

विश्व बैंक की टीम ने मंत्री को विश्व बैंक की तरफ से दिए जाने वाले सहयोग और वित्तीय सहायता के बारे जानकारी दी। टीम ने बताया कि जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग और विश्व बैंक ने सांझे तौर पर व्यापक यत्न किए हैं जिसके परिणामस्वरूप् ग्रामीण लोगों को पीने योग्य पानी उनकी ड्योढ़ी पर उपलब्ध करवा के ज़िंदगी में सकारात्मक तबदीली लाई है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रमुख सचिव डी. के. तिवारी ने मंत्री को अवगत करवाया कि विभाग ने विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से मोगा में 218 करोड़ रुपए की लागत के साथ एक बड़ा सरफेस वाटर सप्लाई प्रोजैक्ट शुरू किया है जो मोगा जिले के 85 गाँवों के करीब 3. 54 लाख निवासियों को पीने योग्य साफ़ पानी मुहैया करवा रहा है।

24.42 लाख लोगों को पीने योग्य साफ़ पानी मुहैया करवाया जाएगा

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की तरफ से अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारन, फ़िरोज़पुर, फाजिल्का, होशियारपुर, पटियाला, रोपड़ और फतेहगढ़ साहिब जिलों में ऐसे 15 और प्रोजैक्ट भी जल्द लागू किए जा रहे हैं। इनमें से 5 प्रोजैक्टों के लिए विश्व बैंक की तरफ से और 10 प्रोजैक्टों के लिए नाबार्ड की तरफ से सहायता दी गई है। इन प्रोजैक्टों की कुल लागत 1700 करोड़ रुपए है। इन प्रोजैक्टों के साथ 24.42 लाख लोगों को पीने योग्य साफ़ पानी मुहैया करवाया जाएगा।

जिम्पा ने निर्देश दिए कि इन प्रोजैक्टों को समयबद्ध ढंग से कार्यशील किया जाए और लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी करवाई जाए। जल सप्लाई मंत्री ने यह भी हिदायत की कि विभाग को संचालन और रख-रखाव के लिए अन्य राज्यों की तरफ से अपनाए गए बढ़िया अभ्यासों का अध्ययन करना चाहिए और इनको पंजाब में अपनाया जाना चाहिए जिससे लम्बे समय तक जल सप्लाई स्कीमों की समूची स्थिति और स्थिरता में सुधार किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि इन प्रोजेक्टों के लागूकरण सम्बन्धी समूची प्रक्रिया में जनता और उनके प्रतिनिधियों की भागीदारी होनी चाहिए। जिससे इसका लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने यह भी आशा अभिव्यक्त की कि पंजाब के सभी ग्रामीण नागरिकों को सुबह से शाम तक साफ़ पानी की सप्लाई दी जानी चाहिए। इससे न सिर्फ़ स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ होंगे बल्कि हमारे गाँवों के जीवन स्तर में भी काफ़ी सुधार होगा।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *