⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 192 शब्द|📅 21 Oct 2022
डेली संवाद, पंजाब। Murder: विदेश में रहने वाले पंजाबियों के खिलाफ आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है अभी हाल ही में अमरीका में हुए पंजाबी परिवार के क़त्ल का मामल ठंडा नहीं हुआ और वहां एक और क़त्ल की खबर सामने आ गयी है।
अब जानकरी मिली है कि जालंधर के गांव काला बकरा, सब डिवीजन भोगपुर के सतवंत सिंह उर्फ जंगी नाम के 27 वर्षीय युवक की पंजाबी समुदाय के दो लोगों ने पीठ में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
मिली जानकरी के अनुसार किसी बात को लेकर झगड़ा उसकी मौत का कारण बन गया। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले उसके पिता की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। जिसके बाद सतवंत इटली चला गया। यह खबर सुनके उसके घर वालों की कमर टूट गयी है। उसकी मां का कहना है कि रोजी रोटी के लिए डेढ़ साल जमीन को गिरवी रखवा कर उसे इटली भेजा था अब घर का गुजारा कैसा होगा।
पुलिस ने नाइट कैफे में मारा छापा, हुक्का बार का मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, देखें








