POLICE COMMEMORATION DAY: पंजाब के DGP गौरव यादव पहुंचे जालंधर, PAP में पासिंग आउट परेड की सलामी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 21 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। POLICE COMMEMORATION DAY:  पंजाब के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (DGP) बनने के बाद पहली बार आईपीएस गौरव यादव (IPS Gaurav Yadav) का शुक्रवार को जालंधर आगमन हुआ है। वह पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने आए हैं। उन्होंने सुबह पीएपी में पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

पीएपी में पासिंग आउट परेड के मौके पर उनके साथ पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, एसएसपी स्वप्न शर्मा, डीसीपी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस स्मृति दिवस पर पंजाब पुलिस के 2 डीआईजी, तीन एसएसपी, 2 कमांडेंट, 6 एसपी, 10 डीएसपी, 32 इंस्पेक्टर्स, 62 एएसआई, 128 एएसआई, 217 हवलदार, 360 होमगार्ड के जवानों और 184 एसपीओ बलिदान को याद किया और उनके स्वजनों को डीजीपी ने सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, आईलेट्स सैंटर पर छापेमारी

इस मौके पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कि पुलिस बलिदान दिवस आमतौर पर पूरे देश में इस दिन मनाया जाता है। इसी दिन 1959 में लद्दाख के हाट स्प्रिंग इलाके में चीनी सैनिकों ने सीआरपीएफ की एक यूनिट पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के दस जवान बलिदान हो गए थे। इस दिन को पुलिस शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अपने घर से पैदल भागे नगर निगम के कमिश्नर, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *