डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: डिपो होल्डर्स यूनियन के अध्यक्ष ने गेहूं वितरण को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डिपो होल्डर्स यूनियन के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह का कहना है कि पहली बार ऐसा होगा जब दिवाली पर 1 करोड़ 42 लाख लोगों को अनाज नहीं मिलेगा। उनका कहना है कि पंजाब सरकार ने अभी तक गेहूं का वितरण नहीं किया है। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद एक नवंबर से गेहूं का वितरण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, आईलेट्स सैंटर पर छापेमारी
उनका कहना है कि पंजाब सरकार ने 6 महीने में एक बार भी लोगों के बीच गेहूं नहीं बांटा है। जबकि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत महीने में एक बार गेहूं बांटना होता है। डिपो होल्डर्स यूनियन के अध्यक्ष का दावा है कि शिरोमणि अकाली दल सरकार दिवाली के मौके पर दो बार गेहूं बांटती थी, लेकिन आम आदमी पार्टी ने एक बार भी लोगों को गेहूं नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
सुखविंदर सिंह का कहना है कि खाद्य सुरक्षा कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार को दिवाली के त्योहार से पहले लोगों में गेहूं बांट देना चाहिए था। उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार गरीबों के अधिकारों की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा है कि दिवाली के मौके पर मिट्टी का तेल, गेहूं और चीनी को दोगुना दिया गया। उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार लोगों को धोखा दे रही है।
आवास छोड़ पैदल भाग खड़े हुए निगम कमिश्नर, देखें वीडियो
https://youtu.be/_NsqPBXdrAY