Bus Accident: हाईवे पर ट्रेलर से टकराई बस, 15 लोगों की मौत 40 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 22 Oct 2022

डेली संवाद, मध्य प्रदेश। Bus Accident: मध्‍य प्रदेश के रीवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 यात्रियों की मौत और 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 11.30 बजे रीवा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोहागी घाट में हुई। उन्होंने बताया कि यह बस हैदराबाद से चलकर गोरखपुर जा रही थी।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

हादसा शुक्रवार की रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ी पर हुआ। जानकरी के मुताबिक बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं रीवा के एसपी नवनीत भसीन (SP Navneet BHasin) से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj, UP) के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में ज्यादा लोग उत्तरप्रदेश के बताए जा रहे हैं। इनमे सभी मजदूर हैं। जो दिवाली मनाने अपने घर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि चार से ज्यादा लोग बस के अगले हिस्से में फंस गए। इन्हें जेसीबी से काटकार बाहर निकाला गया। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि बस के अगले हिस्से को ज्यादा नुकसान हुआ है। रफ्तार ज्यादा होने से यह ट्रेलर में घुस गया। इससे बस के केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है।

भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *