Buy Gold On Dhanteras: धनतेरस में सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

Daily Samvad
4 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 555 शब्द|📅 22 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Buy Gold On Dhanteras: धनतेरस और दिवाली (Diwali) के मौके पर देश में लोग सोना और चांदी (Gold and Silver) की काफी खरीदारी करते हैं। त्योहार के मौके पर लोग सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ मानते हैं। ऐसे में ज्वैलरी शॉप पर लोगों की काफी भीड़ भी देखने को मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी को मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि और कुबेर जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही इस दिन सोना-चांदी व बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन जो भी चीज खरीदी जाती है उसमें 13 गुना वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

लेकिन इस समय इस बात पर भी ध्यान देना ज़रूरी होता है कि जब भी सोना खरीदे तो उसकी जांच करना बिल्कुल न भूलें। दरअसल, कई दुकानदार त्योहार की वजह से होने वाली भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लोगों को नकली या मिलावटी सोना बेच देते हैं।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखे ध्यान

1. हॉलमार्क चेक करें

ISO (Indian Standard Organization) लोगों को सोना खरीदने से पहले उस पर बने हॉलमार्क के निशान को चेक करने की सलाह देता है। हॉलमार्क (Hallmark) सोने की शुद्धता की प्रमाणिकता देता है। इसके साथ ही ज्वैलर्स सोने पर बने बेदाग कोड, टेस्टिंग फोकस इंप्रिंट और ज्वैलरी पर लगे स्टैम्पिंग के समय का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

2. प्राइस को करें क्रॉस चेक

सोना एक ऐसा कमोडिटी है जिसके प्राइस में उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में दुकान पर जाकर सोना खरीदने से पहले अपने शहर के सोने के प्राइस को क्रॉस चेक जरूर कर लें। ध्यान रखें कि आप किस तरह का सोना यानी 24 कैरेट, 22 कैरेट या 18 कैरेट किस तरह का सोना खरीद रहे हैं। 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध और महंगा होता है। वहीं आमतौर पर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने में ही बनती हैं।

3. मेकिंग चार्ज का ध्यान रखना है जरूरी

सोना खरीदते वक्त आप अपने ज्वैलरी स्टोर के मेकिंग चार्ज (Gold Jewellery Making Charge) पर भी विशेष ध्यान दें। यह सभी स्टोर्स के अलग-अलग होते हैं। ऐसे में यह चेक करें कि आपके ज्वेलरी स्टोर का मेकिंग चार्ज बाकी मार्केट चार्ज से कहीं ज्यादा तो नहीं है। इसके साथ ध्यान रखें कि बड़े और लक्जरी ज्वैलरी स्टोर में मेकिंग चार्ज हमेशा ज्यादा होता है।

4. कैश में भुगतान से बचें

ज्वैलरी खरीदते वक्त बहुत से लोग कैश में इसका पेमेंट करते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आप कोशिश करें कि ज्वैलरी खरीदने के आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करें। इसके साथ ही ज्वैलरी शॉपिंग के बाद उसकी पक्की रसीद जरूर लें। अगर आप ज्वैलरी की ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो ध्यान दें कि उसकी सील न टूटी हुई हो।

5. अच्छे ज्वैलर्स से ही खरीदे सोना

ध्यान रखें कि ज्वैलरी हमेशा अच्छी और विश्वसनीय दुकान से ही खरीदनी चाहिए। इससे फ्रॉड के शिकार होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसके साथ ही आप चाहें को आरबीआई के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड या डिजिटल गोल्ड भी पेटीएम, गूगल पे, फोन पे आदि से खरीद सकते हैं।

भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *