Punjab News: पंजाब में ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से आय में 18.50 प्रतिशत विस्तार: जिम्पा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 22 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में सितम्बर महीने में पिछले साल के मुकाबले 18.50 प्रतिशत ज़्यादा पैसा आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसी स्वरूप राज्य की आय में लगातार विस्तार हो रहा है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

राजस्व मंत्री ने बताया कि स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के अधीन एक सितम्बर से 30 सितम्बर, 2022 तक खजाने में 301 करोड़ 65 लाख 64 हज़ार 956 रुपए की आय आई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के सितम्बर महीने की अपेक्षा यह आय 18.50 प्रतिशत ज़्यादा बनती है। साल 2021 में यह आय 254 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार 153 रुपए थी।

जिम्पा ने कहा कि अगस्त महीने में भी पिछले साल के मुकाबले 21.87 प्रतिशत ज़्यादा आय दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रियां करवाते समय पर लोगों को कोई परेशानी न आए इस सम्बन्धी राजस्व विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते रहते हैं और वह ख़ुद भी दफ्तरों का दौरा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से जारी हिदायतों को मुख्य रखते हुए राजस्व विभाग में सारा कामकाज नियमों अनुसार और उचित ढंग से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

राजस्व मंत्री ने कहा कि पिछले समय में राजस्व विभाग के काम करने के तरीकों से आम लोग बहुत दुखी थे परन्तु पिछले 7 महीनों से लोगों को सुचारू और बढ़िया सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने अपील की कि राज्य के खजाने को मज़बूत करने के लिए लोग सरकार का साथ दें और किसी भी काम के लिए किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई रिश्वत न दी जाए।

यदि राजस्व विभाग का कोई अधिकारी/कर्मचारी किसी काम के बदले पैसा मांगता है तो बेझिझक होकर इसकी शिकायत की जाये। दोषी को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा और उसके खि़लाफ़ सरकार की तरफ से सख़्त एक्शन लिया जाएगा।

भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *