डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि ईशनिंदा के मामले में भगवंत मान से न्याय की बहुत उम्मीद नहीं की जा सकती, क्योंकि न ही उनकी पगड़ी के नीचे कोई बाल है और न ही उनके नाम के आगे सिंह लगता।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को PEG WANT मान बताया। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब का भविष्य शाम 5 बजे के बाद बंद हो जाता है। ऐसे में उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील
इससे पहले शुक्रवार को प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी थी कि वे अपने भ्रष्ट कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सारारी की खाल को बचाने के लिए कोई भी प्रयास न करें। इसके साथ ही बाजवा ने कहा कि फौजा सिंह सारारी को भी कैबिनेट से हटाया जाना चाहिए क्योंकि मान ने विजय सिंगला को कैबिनेट से हटा दिया था।
भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें








