Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ, 75,000 नव नियुक्त युवाओं को सौंपा ऑफर लेटर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 22 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rozgar Mela: आज धनतेरस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया। इस रोजगार मेले की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 75,000 नव नियुक्त युवाओं को ऑफर लेटर सौंपा।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ऑफर लेटर पाने वाले नव नियुक्त युवाओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि सरकारी नौकरी कोई सेवा नहीं है, बल्कि पूरी तैयारी और प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करने और देश के लिए काम करने का अवसर है।

पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार के कई नए अवसर पैदा हो रहे हैं। आज वाहनों से लेकर मेट्रो कोच, रेल कोच, रक्षा उपकरणों तक का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत में कारखानों की संख्या के साथ-साथ श्रमिकों की संख्या भी बढ़ रही है। भारत सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के लक्ष्य के साथ चल रही है। इतने बड़े पैमाने पर हो रहे विकास कार्य स्थानीय युवाओं के लिए लाखों रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्टार्ट-अप इंडिया अभियान ने दुनिया भर में देश के युवाओं की क्षमता को स्थापित किया है। साल 2014 तक जहां देश में महज कुछ 100 स्टार्ट-अप थे, लेकिन आज देखो तो आज यह संख्या 80 हजार को पार कर गई है। 21वीं सदी में देश का सबसे महत्वाकांक्षी मिशन मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत है।

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने कहा आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वें नंबर तक की छलांग लगाई है। आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने की एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है।

भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *