Malaika Arora हुईं 49 वर्ष की, जन्मदिन पर शानदार पार्टी का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read

Malaika Arora 49th Birthday Party: मलाइका अरोड़ा का 23 अक्टूबर को जन्मदिन था। अब उनके जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें भाग लेने करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा सचदेव जैसे कलाकार पहुंचे थे। मलाइका अरोड़ा 49 वर्ष की हो गई है। उन्होंने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपना जन्मदिन मनाया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

उनके साथ करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, सोफी चौधरी, भावना पांडे, मनीष मल्होत्रा, गुरु रंधावा और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार पार्टी करते नजर आए। इस अवसर पर मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट और ब्लू कलर की आउटफिट पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने मैचिंग सूट और डार्क सनग्लासेस पहन रखी थी। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ फोटो के लिए पोज भी किया।

करीना कपूर ब्लैक कलर की ब्रालेट और जींस पहने पहुंची। वहीं उन्होंने ब्लैक ब्लेजर भी ले रखा था। करिश्मा कपूर ने ब्लैक और व्हाइट ड्रेस पहन रखी थी। सैफ अली खान ब्लू शर्ट और जींस में नजर आए। सोफी चौधरी और भावना पांडे ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

इसके पहले मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने जन्मदिन की बधाई दी है। अनन्या पांडे ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘हॉटेस्ट और कुलेस्ट, आप सब कुछ सरल बना देती हो। हैप्पी बर्थडे मल्ला, लव यू।’

अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय, देखें

https://youtu.be/Pnku2BrDCb0





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *