Crime News: जालंधर में गोलीबारी, AAP नेता पर कातिलाना हमला

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Crime News: जालंधर से बड़ी खबर है। मोहल्ला में सरेआम गुंडागर्दी की एक वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेसी नेता के खासमखास बदमाश तोता ने किला मोहल्ला में करीब 20 मिनट तक गुंडागर्दी का ऐसा नंगा नाच किया कि लोग घरों में दुबक गए और सभी की दिवाली काली हो गई।

ये भी पढ़ें: अयोध्या के रज-रज में कण-कण में हैं श्रीरामः पीएम मोदी

जानकारी के मुताबिक हमला करने वालों ने आप नेता सुभाष महाजन को तेजधार हथियारों से बुरी तरह से घायल किया और उन पर गोलियां चलाई गई। गनीमत रही कि गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ। सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी में गुंडे इलाके में सरेआम ईटें बरसाते और गाली-गलौज करते नजर आए। मारपीट की घटना में आप नेता सुभाष महाजन सहित दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और पीसीआर टीम में मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

ये भी पढ़ें: चारधाम से लेकर कई प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद

बताया जा रहा है कि गोलियां चलाने के बाद बदमाश तोता साथियों सहित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीसीपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि घायल सुभाष महाजन के बयानों पर बदमाश तोता और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।

वहीं एसीपी दमनवीर सिंह ने बताया कि आरोपित शिवम चौधरी उर्फ तोता और अरुण नाम के आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ अज्ञात लोगों को भी नामजद किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर रवाना कर दी गई हैं। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय, देखें

https://youtu.be/Pnku2BrDCb0













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *