Vishwakarma Puja: पंजाब सरकार राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध: भगवंत मान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 25 Oct 2022

डेली संवाद, धुरी (संगरूर)। Vishwakarma Puja: पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को भगवान विश्वकर्मा द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान लोगों की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि वह समूचे ब्रह्मांड के रचयिता थे।

ये भी पढ़ें: अयोध्या के रज-रज में कण-कण में हैं श्रीरामः पीएम मोदी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की औद्योगिक गतिविधियों में लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाती हर तरह की मशीनरी और उपकरणों की बनावट कला में बड़ी देन है। उन्होंने लोगों को इस महान देवता के नक्शे-कदमों पर चलने का आह्वान किया। भगवंत मान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने हमेशा कारीगरों, श्रमिकों और मज़दूर वर्ग को देश के विकास के लिए पूरी लगन और प्रतिबद्धता से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की विचारधारा और शिक्षाओं के अनुसार विश्व भर में पंजाबियों ने अलग-अलग देशों के सामाजिक-आर्थिक विकास में बड़ा योगदान डालकर अपनी काबिलीयत को साबित किया है। उन्होंने उद्योगपतियों को कहा कि वह कौशल प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस प्रयास करने का संकल्प लें, क्योंकि यह भगवान विश्वकर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये भी पढ़ें: चारधाम से लेकर कई प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद

भगवंत मान ने कहा कि यह ना केवल नौजवानों के लिए रोजग़ार पैदा करने में सहायक होगा, बल्कि बड़े स्तर पर राज्य के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने वैश्विक मंदी के डर को दूर करते हुए कहा कि जहाँ भी पंजाबी काम कर रहे हैं, वहां आर्थिक मंदी कभी नहीं आयेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाबी मेहनती हैं और हर क्षेत्र में नाम कमाने के लिए उनमें बेमिसाल ऊर्जा और अथाह सामथ्र्य है। भगवंत मान ने कहा कि अपनी इस लगन के स्वरूप पंजाबी सख़्त मेहनत करते हैं और यह सुनिश्चित बनाते हैं कि किसी भी क्षेत्र में कोई मंदी न आए।
पंजाब में आम आदमी सरकार की कई अहम पहलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने 1 जुलाई से हरेक बिल में लोगों को 600 यूनिट मुफ़्त बिजली मुहैया करवाई है।

अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *