Jalandhar News: जालंधर में बत्रा पैलेस के मालिक की दबंगई, ATP को खुलेआम धमकी, पुलिस पर ताना मुक्का, एटीपी ने जोड़े हाथ, क्या दर्ज होगी FIR? 

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 27 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की टीम द्वारा अवैध रूप से बन रही दुकानों को गिराने के समय गोपाल नगर में बत्रा पैलेस के मालिक ने जमकर दुर्व्यहार किया। बत्रा पैलेस के मालिक ने न केवल नगर निगम की पुलिस पर मुक्के से प्रहार करना चाहा, बल्कि एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को भी धमकी दी, इस दौरान एटीपी ने बत्रा पैलेस के मालिक के आगे हाथ जोड़ लिया।

Jalandhar News: जालंधर में बत्रा पैलेस के मालिक की दबंगई, ATP को खुलेआम धमकी, पुलिस पर ताना मुक्का, एटीपी ने जोड़े हाथ, क्या दर्ज होगी FIR? 

ये भी पढ़ें: AAP नेता, CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

गोपाल नगर में बत्रा पैलेस के मालिक ने रिहाइशी नक्शा पास करवा कर वहां 15 अवैध दुकानें बना ली। इसकी शिकायक लगातार इलाके के लोग कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर निगम टीम ने दो बार काम रुकवाया, लेकिन हर बार बत्रा पैलेस अपनी दबंगई के बल पर काम शुरू करवा देते।

आज ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम बत्रा पैलेस के अवैध दुकानों पर डिच चला दी। अभी डिच चल ही रही थी कि वहां बत्रा पैलेस के मालिक काला बत्रा और हीरा बत्रा आ धमके और हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं वहां मौजूद निगम के पुलिस अफसरों को बत्रा पैलेस के मालिक ने मुक्का मारने का भी प्रयास किया।

Jalandhar News: जालंधर में बत्रा पैलेस के मालिक की दबंगई, ATP को खुलेआम धमकी, पुलिस पर ताना मुक्का, एटीपी ने जोड़े हाथ, क्या दर्ज होगी FIR? 

इसका अंजाम ठीक नहीं होगा

इस दौरान बत्रा पैलेस के मालिक धमकी देते रहे कि इसका अंजाम ठीक नहीं होगा। एटीपी और निगम टीम को भुगतना पड़ेगा। इसी दौरान बत्रा पैलेस के मालिकों ने एटीपी समझकर एक डिजिटल पत्रकार को पकड़ लिया और गालियां निकालने लगे। पत्रकारों ने जब बताया कि ये एटीपी नहीं है, पत्रकार है, तब जाकर छोड़ा।

Jalandhar News: जालंधर में बत्रा पैलेस के मालिक की दबंगई, ATP को खुलेआम धमकी, पुलिस पर ताना मुक्का, एटीपी ने जोड़े हाथ, क्या दर्ज होगी FIR? 
बत्रा पैलेस के मालिक पुलिस अफसर पर मुक्का तानते हुए
ये भी पढ़ें:  बत्रा पैलेस के मालिक की 15 अवैध दुकानों पर चली निगम की डिच

इसके बाद बत्रा पैलेस के मालिकों ने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को घेर लिया। एटीपी को घेरकर न केवल धमकाया, बल्कि बुरा-भला भी कहा। हालांकि इस दौरान एटीपी ने समझदारी दिखाते हुए बत्रा पैलेस के मालिक के आगे हाथ जोड़ कर पैरी हाथ लगा दिया। कहा कि मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूं, अवैध निर्माण पर कार्रवाई करूंगा।

इस दौरान निगम की डिच ने करीब पांच दुकानों को ढहा दिया। इसके बाद बत्रा पैलेस के मालिकों ने कहा कि वे अपने अवैध निर्माण को खुद गिरा लेंगे। जिस पर उन्हें 24 घंटे की मोहलत दी गई है। अगर 24 घंटे में बत्रा पैलेस के मालिक अपने अवैध निर्माण को नहीं गिराएंगे तो निगम टीम दोबारा कार्रवाई करेगी।

बत्रा पैलेस के मालिक की दबंगई, ATP को धमकी, पुलिस पर ताना मुक्का, क्या दर्ज होगी FIR?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *