Gujarat Election: कांग्रेस ने देश की दौलत को लूटने की शुरुआत की, भाजपा ने इस लूट को शिखर पर पहुंचाया : भगवंत मान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 452 शब्द|📅 29 Oct 2022

डेली संवाद, नवसारी (गुजरात)। Gujarat Election: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि अहंकारी, ज़ालिम और भ्रष्ट भाजपा नेताओं को गुजरात के लोग राज्य से बाहर निकालने का बेसब्री से इन्तज़ार कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हाजिऱी में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग भाजपा के 27 सालों के शासन से तंग आ चुके हैं और उसे बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुके हैं।

भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब लोग इन नेताओं को आने वाले मतदान में सबक सिखाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि इन पार्टियों को राज्य से बाहर निकालने के लिए गुजरात, पंजाब और दिल्ली की कहानी दोहराएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने देश की जायदाद को बेरहमी से लूटा है।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस ने यह लूट शुरू की थी, वहीं भाजपा नेताओं ने इसको शिखर पर पहुँचा दिया है। भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में बदलाव की हवा बह रही है और वह दिन दूर नहीं जब ‘आप’ राज्य के मतदान में झाड़ू फेर देगी। लोगों को ‘आप’ का समर्थन करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ भी हर मौसम में अपने पत्ते झाड़ते हैं परन्तु हैरानी की बात है कि लोगों ने पिछले 27 सालों से भाजपा को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया है।

भगवंत मान ने लोगों को राज्य में शांति, तरक्की और खुशहाली के युग की शुरुआत करने के लिए ‘आप’ का समर्थन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और भाजपा ने लोकतांत्रिक नैतिक-मूल्यों का मज़ाक उड़ाने के लिए एक दूसरे के साथ मिलीभगत कर ली है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने देश का पैसा अंग्रेज़ों की अपेक्षा कहीं अधिक बेरहमी से लूटा है। भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में लोग सर्वोच्च हैं और वह इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की रैलियों में भारी जमावड़ा इस बात का प्रतीक है कि लोग मौजूदा सरकार से ऊब चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस ज़ालिम और भ्रष्ट सरकार से बदलाव चाहते हैं।

भगवंत मान ने कहा कि वह झूठे सपने नहीं बेच रहे, बल्कि लोग सिस्टम को बदलने का समर्थन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पास प्राकृतिक संसाधनों की बहुतायत है। उन्होंने अफ़सोस जताया कि इसके बावजूद नेताओं ने अपने भ्रष्ट कार्यों से देश को बर्बाद कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि देश-वासियों को इन भ्रष्ट नेताओं को बाहर करने के लिए आगे आना चाहिए।

गुजरात में पंजाब वाला दांव, केजरीवाल ने जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *