Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 29 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के शास्त्री मार्किट के मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी (FC Aggarwal Agency) के मालिक राजीव अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस ने एक घरेलू मामले में गिरफ्तार किया है।

मखूदमपुरा के रहने वाले प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक गुप्ता की तांशी अग्रवाल के साथ जनवरी 2020 में शादी हुई थी और उसी साल उनके बेटा हुआ था। 2020 में करवाचौथ के दिन लड़की को सोना डालने के बहाने राजीव अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता के घर से 60 तोले सोना लेकर आया था।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

इसके बाद जब प्रवीण गुप्ता और उसके बेटे अभिषेक गुप्ता ने लड़की को घर वापिस भेजने के लिए राजीव से कहा तो उसने पहले तो टालमटोल करना शुरू कर दिया, बाद में गुप्ता फैमिली के खिलाफ पुलिस में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवा दी और कमिश्नरेट पुलिस ने अभिषेक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता सुनीता गुप्ता के खिलाफ डोरी का मामला दर्ज कर दिया।

इस मामले में प्रवीण गुप्ता और सुनीता गुप्ता को सेशन कोर्ट से और अभिषेक को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद हाईकोर्ट में प्रवीण गुप्ता की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिसमें इप्रीरियल मेनल और मोदी रिसोर्ट के टैंपर किए गए लाखों रुपयों के बिल जो राजीव अग्रवाल, जतिन कालड़ा द्वारा कोर्ट में पेश किए गए थे।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

जब इन बिलों की जांच की गई तो दोनों पैलेसों को मालिकों ने इन बिलों को झूठा बताया। जिसकी पूरी जांच के पश्चात हाईकोर्ट ने राजीव अग्रवाल तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा के खिलाफ साल 2021 में एफआईआर नंबर 246 के तहत आईपीसी धारा 420,465, 467, 468, 471, 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

आज थाना 6 की पुलिस ने राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार कर थाना परिसर में ले आई है। पुलिस इस मामले में नामजद तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा की तालाश में छापेमारी कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद शहर में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

गुजरात में पंजाब वाला दांव, केजरीवाल ने जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *