Loot in Jalandhar: जालंधर जिले में गन प्वाइंट पर लूट, पैट्रोल पंप के मालिक ने लुटेरों का किया पीछा, एक्सीडेंट में एक की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 198 शब्द|📅 29 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Loot in Jalandhar: जालंधर से बड़ी खबर है। जडियालां में शाम 6 बजे बाइक सवार दो युवकों ने गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप से 16 हजार रुपए लूट लिए।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

इस घटना के दौरान पेट्रोल पंप मालिक ने लुटेरों को पकड़ने के लिए अपनी गाड़ी उनकी बाइक के आगे लगा दी। इस दौरान नशे में धुत बाइक सवार लुटेरों ने कार में टक्कर मार दी।

हादसे में एक युवक घायल हो गया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि आज सिविल अस्पताल में घायल युवक की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों से बरामद की गई बाइक भी चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं फरार आरोपी की तालाश जारी है।

गुजरात में पंजाब वाला दांव, केजरीवाल ने जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *