Road Accident in Punjab: हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक और महिला की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 209 शब्द|📅 30 Oct 2022

बटाला (गुरदासपुर)। Road Accident in Punjab: बटाला के नजदीक गांव धीर के पास अमृतसर/पठानकोट हाईवे पर हाईवे पार कर रहे बाइक सवार नौजवान और महिला को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

तेज रफ्तार कार दोनों को लगभग 50 फीट दूर खसीटते ले गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल, बटाला, की मोर्चरी में रखवाया।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 11 बजे यह हादसा हुआ है। बाइक युवक और महिला हाईवे को पार कर रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान कार का सवारी साइड का अगला टायर फट गया था। यह कार अमृतसर से आ रही थी और गुरदासपुर की तरफ जा रही थी। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों मौके से फरार हो गए।

गुजरात में पंजाब वाला दांव, केजरीवाल ने जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *