डेली संवाद, पठानकोट। Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि भाजपा में जाने का मतलब यह नहीं कि आप दूध के धुले हुए हैं। लोगों के हक के जितने पैसे खाए हैं उन सबका पूरा हिसाब लिया जाएगा। कानवां दाना मंडी का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मान ने पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा पर तंज कसा।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बेशक भाजपा में चले गए हैं, लेकिन सरकार उनसे एक-एक पैसे का हिसाब लेकर ही रहेगी। कहा कि अराेड़ा के घर से इतने ज्यादा पैसे मिले हैं कि उन्हें गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। किसी को भी ऐसा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा विगत दिनों मुख्यमंत्री पर हिमाचल प्रदेश व गुजरात में इलेक्शन कैंपेन दौरान सरकारी फंड का इस्तेमाल करने पर उन्होंने कहा कि वह भी तो हिमाचल प्रदेश में गए हैं। अपने बारे में वह क्यों नहीं बताते।
CM #BhagwantMann ਜੀ ਦੀ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ, ਪਠਾਨਕੋਟ ਤੋਂ Live https://t.co/PtliFniAVL
— AAP Punjab (@AAPPunjab) October 31, 2022
भगवंत मान ने कहा कि यह सारी बात सिद्ध करती है कि कांग्रेस के नेता पूरी तरह सै बौखला गए हैं। अपने विधायकों को वह संभाल नहीं पा रही। गोवा में इनके विधायक बिक गए। मध्य प्रदेश में सरकार चली गई और वह दूसरी पार्टियों की कार्यप्रणाली पर सवाल पैदा करते हैं। वह अपने अपने आप में झांक कर देखें और उसके बाद जाकर दूसरों पर कीचड़ उछालें।
ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि देश में आम आदमी पार्टी का दिन प्रतिदन ग्राफ बढ़ रहा है। गुजरात में भाजपा का मुकाबला सीधे तौर पर आप के साथ है। गुजरात की जनता आप के हक में अपना जनादेश देकर साबित कर देगी कि आप राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और उन्हें उम्मीद है कि दोनों प्रदेशों में वह अपनी जीत का परचम लहराएगी।
पठानकोट की लीची दुनिया भर में पहुंचेगी, देखें CM मान ने क्या कहा
https://www.youtube.com/watch?v=WbCIqCqj2hg