Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, चार अधिकारी सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 31 Oct 2022

चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में इस साल पराली जलने को लेकर सरकार ने चार कृषि अधिकारियों को सस्पैंड कर दिया है। पिछले साल 15 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच 10229 जगह पराली जली थी लेकिन इस बार 13873 मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

किसानों को पराली जलाने से रोकने में विफल रहने पर कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने संगरूर, समाना (पटियाला), चोला साहिब (तरनतारन) और पट्‌टी (तरनतारन) के कृषि अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

पंजाब सरकार ने पराली रोकने को 8 सूत्रीय प्लान जारी किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मामले की खुद मॉनिटरिंग करेंगे। अफसरों से कहा गया है कि 8 सूत्रीय प्लान लागू किया जाए ताकि सकारात्मक नतीजे मिल सकें। सस्पेंड किए गए अफसरों में संगरूर के मुख्य खेतीबाड़ी अफसर हरबंस सिंह, समाना के सतीश कुमार, चाेहला साहिब के हरपाल सिंह और पट्टी के भूपिंदर सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

आरोप है कि चारों ने पराली जलाने की घटनाएं रोकने के लिए अपनी ड्यूटी ठीक तरह नहीं की। कृषि मंत्री धालीवाल ने कहा, किसानों की मदद व उन्हें समझाने की अपनी ड्यूटी करने में विफल रहने वाले अफसरों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सीएम की सुपरविजन में मॉनिटरिंग होगी।

पंजाब में कब होंगे नगर निगम चुनाव, आखिर क्यों हो रही है देरी? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *