DGP Prisons: नौकर बनकर रह रहे आतंकी ने की जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। DGP Prisons: जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की यहां उनके आवास पर हत्या कर दी गई। आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने डीजी लोहिया की कायराना हत्या की जिम्मेदारी ली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने कहा कि उनके घर का नौकर भी फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

मुकेश सिंह ने कहा कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया (52) का शव शहर के बाहरी इलाके उदवेला में उनके घर में गला घोंटकर मिला था। लोहिया को अगस्त में पुलिस महानिदेशक (कारागार) नियुक्त किया गया था।अहम बात कि जिस घर में हत्या हुई, वह लोहिया का नहीं, बल्कि उनके दोस्त का है।

PAFF के प्रवक्ता तनीवर अहमद राथर ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह दावा किया। उसने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह को इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद यह छोटा सा तोहफा है। पीएएफएफ ने लिखा है कि उनके स्पेशल स्कवाड ने इंटेलिजेंस के आधार पर इस आपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने दावा किया कि वे आगे भी इस तरह की आतंकी वारदातों को अंजाम देते रहेंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हत्या का संदिग्ध मामला है। अधिकारी का घरेलू नौकर फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।” सिंह ने कहा कि फोरेंसिक और अपराध जांच दल मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया शुरू हो गई हैवरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।” उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मौत पर दुख व्यक्त करता है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एचके लोहिया को दो महीने पहले जम्मू-कश्मीर जेल विभाग का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

वही दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह के शहर में प्रवास के दौरान हुई सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया। हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।

UAE में बदल गए वीजा के नियम, भारतीयों के लिए चिंता या अच्छी खबर?

https://youtu.be/bI2ge53YHWw
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *