Punjab News: जालंधर की ताजपुर चर्च का एक और मामला, इलाज कराने आया व्यक्ति गायब

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर का ताजपुर चर्च एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पिछले कुछ दिन पहले एक बच्चे की प्रार्थना के दौरान मौत हो गई थी। अब फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मामला यह है की उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक व्यक्ति अपना इलाज करवाने चर्च में आया था और वह गायब हो गया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

रोगियों का कष्ट दूर करने के लिए चर्च में शनिवार और रविवार को विशेष प्रार्थना होती है। दूर-दूर से लोग यहां पर प्रार्थना से अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के हाथरस से करीब पचास वर्षीय मुन्ना लाल अपने दामाद आशीष के साथ चर्च में इलाज करवाने के लिए आए थे।

आशीष ने ने बताया कि सुबह उनके ससुर मुन्ना लाल शौच के लिए निकले, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। आशीष ने कहा कि रविवार और सोमवार तक वह उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना लांबड़ा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

आशीष ने चर्च के प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि उनके ससुर के गायब हो जाने पर जब उन्होंने शिकायत की तो उन्हें धमकाया गया। उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। और उसके बाद उनसे जबरदस्ती कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवाए गए। उन्होंने कहा कि चर्च के प्रबंधकों ने उसे धमकाया कि वह अपना मुंह बंद रखे।

आपको बता दे कुछ दिन पहले भी इस चर्च से एक केस सामने आया था जहां दिल्ली से इलाज करवाने आए एक बच्चे की प्रार्थना दौरान मौत हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर भी उँगली उठाई गयी थी क्योंकि उस प्रार्थना के समय वहां कुछ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *