Punjab News: भगवंत मान ने दिया पंजाब के नौजवानों को बड़ा तोफहा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के नौजवानों को बड़ा तोहफ़ा देते हुए पुलिस विभाग में 2500 के करीब पद भरने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इस संबंधी विस्तार में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नौजवानों को रोज़गार मुहैया करवाने की चल रही प्रक्रिया के अंतर्गत आम आदमी सरकार पंजाब पुलिस में 2500 के करीब और पुलिस मुलाजिमों की भर्ती करेगी। जिससे अमन-कानून की स्थिति को प्रभावी ढंग से कायम रखने के साथ-साथ भावी चुनौतियों से निपटने के लिए मानवीय शक्ति में विस्तार किया जा सके।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

उन्होंने बताया कि इन पदों में इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेशन काडर में कांस्टेबलों के 1156, इन्वेस्टिगेशन काडर में हैड कांस्टेबल के 787 और इन्वेस्टिगेशन, इंटेलिजेंस, ज़िला और आर्म्ड पुलिस काडर में सब इंस्पेक्टरों के 560 पद शामिल हैं। भगवंत मान ने बताया कि कांस्टेबलों की परीक्षा 14 अक्तूबर, 2022 को होगी, जबकि हैड कांस्टेबलों की परीक्षा 15 अक्तूबर, 2022 को होगी और सब-इंस्पेक्टरों के पदों के लिए 16 अक्तूबर, 2022 को होगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने कुछ समय पहले ही पुलिस फोर्स में 4374 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि और भर्ती भी अमल अधीन है और जल्दी ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नौजवानों को रोज़गार मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि भर्ती की समूची प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जा रही है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोज़गार मुहैया करवाने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 17000 से अधिक नौकरियों के नियुक्ति पत्र नौजवानों को सौंपे जा चुके हैं और भविष्य में और भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए मेरिट ही एक नुकाती आधार होगा।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *