Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, DSP समेत चार अफसर सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कैदी के फ़रार होने सम्बन्धी मामले में पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Jail Minister Harjot Singh Bains) द्वारा सख़्त कार्यवाही करने के निर्देशों के अंतर्गत जेल विभाग ने आज डिप्टी सुपरीटैंडेंट सुरक्षा पटियाला जेल, वारंट अफ़सर पटियाला और दो वार्डरों को मुअत्तल कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इस सम्बन्धी जारी हुक्मों अनुसार जेल सुरक्षा के लिए तैनात डी. एस. पी. (सुरक्षा) वरुण शर्मा, पटियाला जेल के असिस्टेंट सुपरीटैंडेंट- कम-वारंट अफ़सर हरबंस सिंह, जेल वार्डर सतपाल सिंह बैलट नंबर 707 और मनदीप सिंह बैलट नंबर 562 को मुअत्तल कर दिया गया है। इसके इलावा जेल सुपरीटैंडेंट पटियाला मनजीत सिंह टिवाना और असिस्टेंट जेल सुपरीटैंडेंट पटियाला जगजीत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बताने योग्य है कि पटियाला जेल के घग्गा ब्लॉक के देदना गाँव का रहने वाला अमरीक सिंह पटियाला जेल में सजा काट रहा था, जहाँ से वह इलाज के बहाने राजिन्द्रा अस्पताल में इलाज के लिए दाखि़ल करवाया गया था। जेल स्टाफ की लापरवाही के कारण उक्त कैदी अस्पताल में से भागने में कामयाब हुआ।

ये भी पढ़ें: ढिल्लो कालोनी की आड़ में कालोनाइजर ने लगाया सरकार को करोड़ों रुपए का चूना

इस कैदी को पटियाला जेल से राजिन्द्रा अस्पताल में तबदील करने के दौरान राज्य सरकार की तरफ से तय नियमों का भी उल्लंघन किया गया था। जेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत की कि किसी भी किस्म की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *