Punjab News: 40 करोड़ रुपए की लागत से होगा राजपुरा के जल सप्लाई और सिवरेज सिस्टम का सुधार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़ सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए यत्नशील है। इस दिशा में काम करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से राजपुरा कस्बे के लिए जल सप्लाई और सिवरेज की सुविधा मुहैया करवाने 40 करोड़ की लागत वाला प्रोजैक्ट शुरू किया है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने इस प्रोजैक्ट के काम का जायज़ा लेने के बाद विभाग के अधिकारियों को इस काम को तेज़ी से मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

इस सम्बन्धी की जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि नगर कौंसिल, राजपुरा की सीमा में जल सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाने के लिए वाटर वर्कस की नई मोटरें, नलास रोड और एकता कालोनी में 2 बुस्टिंग ट्युवबैलज़ स्थापित किए जाने हैं। इसी तरह पानी की सप्लाई का सामर्थ्य बढ़ाने के लिए गंडा खेड़ी से वाटर वर्कस तक डी आई पाईप लाईनें बिछाने का काम भी इस प्रोजैक्ट के अधीन शामिल है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि राजपुरा कस्बे में 49 किलोमीटर एरिये में सिवरेज लाईनों और 35 किलोमीटर एरिया में जल सप्लाई लाईनें बिछायी जाएंगी। उन्होंने बताया कि राजपुरा के करीब 25000 लोगों को जल सप्लाई और सिवरेज सिस्टम का लाभ मिलेगा। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए उनकी तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि काम में पारदर्शिता लानी यकीन बनाई जाए।

वी. के. शर्मा, सी. ई. ओ., पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड ने बताया कि जल सप्लाई का 55 प्रतिशत और सिवरेज का 80 प्रतिशत काम मुकम्मल कर लिया गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह काम निर्धारित समय के अंदर हर हाल में मुकम्मल किया जाए।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *